लडकियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को मेहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

लडकियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को मेहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ।  थाना मेहनाजपुर पर तहरीर दिया गया कि नवनीत राजभर पुत्र आशीष राजभर, आशीष राजभर, नवनीत राजभर की मां निवासीगण- बसेरवां थाना देवगांव तथा नवनीत राजभर के नाना बच्चालाल राजभर, तारा देवी पत्नी बच्चालाल राजभर, रजनीश राजभर पुत्र बच्चालाल राजभर निवासीगण रजकपुर मेहनाजपुर के द्वारा वादी की लडकी व उनके चचेरे भाई की लड़की (दो लड़कियां, उम्र लगभग 17 वर्ष) को बहला-फुसलाकर भगा ले गये है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना मेहनाजपुर पर मु.अ.स. 16/22 धारा 363/366 भा.द.वि. पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई। विवेचना के दौरान दोनो लडकिंयों को दिनांक-01.02.2022 को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

#गिरफ्तारी विवरण
उ0नि0 राकेश कुमार सिंह मय हमराह को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की मु.अ.स. 16/2022 धारा 363/366 भा.द.वि. से सम्बन्धित अभियुक्त नवनीत राजभर पुत्र आशीष राजभर निवासी ग्राम बसेरवा थाना देवगांव जनपद आजमगढ अपने नाना के घर रज्जकपुर से मेहनाजपुर बाजार आ रहा है इस सूचना पर नहर पुलिया पर दबिश देकर अभियुक्त नवनीत राजभर पुत्र आशीष राजभर निवासी ग्राम बसेरवा थाना देवगांव जनपद आजमगढ को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
#पंजीकृत अभियोग
मु.अ.सं. 16/2022 धारा 363/366 भादवि थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
#गिरफ्तार अभियुक्त
नवनीत राजभर पुत्र आशीष राजभर निवासी ग्राम बसेरवा थाना देवगांव जनपद आजमगढ
#गिरफ्तार करने वाली टीम
उ.नि. राकेश कुमार सिंह थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ मय हमराह।

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने