आजमगढ़। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में गैंगेस्टर कोर्ट में अंतिम सुनवाई चल रही है। वादी पक्ष की सुनवाई हो चुकी है। अब अभियुक्तों की सुनवाई हो रही थी। मामले के मुख्य आरोपी कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह को बृहस्पतिवार को कासगंज जेल से लाया गया और शुक्रवार को उसने अपना बयान दर्ज कराया। इसके बाद उसे कासगंज जेल भेज दिया गया।
पूर्व विधायक हत्याकांड को अंजाम देने में मुख्य आरोपी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह को बनाया गया था। उसके अलावा आधा दर्जन से अधिक उसके सहयोगी भी इस हत्याकांड में नामजद है। कई दिनों से गैंगेस्टर कोर्ट में अंतिम बयान दर्ज कराने की कवायद चल रही थी। बुधवार को संग्राम सिंह, रिजवान, दुर्ग विजय व अरविंद कश्यप का बयान दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को शिव प्रकाश, मृत्युंजय व दिनेश का बयान हुआ। बृहस्पतिवार को ही कुख्यात कुंटू सिंह का भी बयान होना था, जिसके लिए वह कासगंज जेल से गैंगेस्टर कोर्ट में लाया भी गया था, लेकिन उसका बयान पूरा नहीं हो सका। जिस पर उसे आजमगढ़ जेल में एक रात के लिए रोक दिया गया। शुक्रवार को कोर्ट में कुंटू सिंह के अलावा इस हत्याकांड में नामजद राजेंद्र यादव का भी बयान हुआ। शासकीय अधिवक्ता संजय द्विवेदी व विनय मिश्रा ने बताया कि कुंटू सिंह को बयान दर्ज होने के बाद कासगंज जेल रवाना कर दिया गया है। साभार ए. यू।
File photo |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें