आखिर सीओ पर क्यों दर्ज हुआ मुकदमा, लगे गंभीर आरोप

आखिर सीओ पर क्यों दर्ज हुआ मुकदमा, लगे गंभीर आरोप

बुलंदशहर। बुलंदशहर में सीओ सुधीर कुमार त्यागी पर झूठा शपथ पत्र देने और आपराधिक मुकदमा दर्ज होने की बात छिपाने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। एसपी देहात ने एसओजी प्रभारी निरीक्षक से सीओ के पद पर प्रोन्नति पाने वाले सुधीर त्यागी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आपको बता दें कि पांच अक्तूबर 2021 को जिले में तत्कालीन एसओजी प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्यागी का शासन स्तर से सीओ पद पर प्रोन्नति हुई थी। उसी दौरान पुलिस मुख्यालय से अपर पुलिस निदेशक प्रशासन द्वारा निरीक्षक सुधीर कुमार त्यागी से शपथ पत्र मांगा गया कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है। इस पर निरीक्षक सुधीर कुमार त्यागी द्वारा शपथ पत्र दिया गया कि उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। इस आधार पर निरीक्षक सुधीर कुमार त्यागी का सीओ के पद पर प्रोन्नति कर दी गई। उधर, शासनस्तर से शपथ पत्रों की जांच कराई गई तो पता चला कि प्रमोशन पाकर सीओ बनने वाले सुधीर कुमार त्यागी के खिलाफ आगरा के थाना रकाबगंज में वर्ष 1999 में आपराधिक मामला दर्ज है। एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया की जांच में प्रारंभिक तौर पर आरोप सही पाए गए। जिसके बाद एसपी देहात की ओर धोखाधड़ी, कूटरचना, झूठे दस्तावेज पेश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया। साभार आर बी।

सीओ. सुधीर कुमार त्यागी

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने