आजमगढ़ । थाना देवगांव द्वारा भारी मात्रा में अवैध असलहा व कारतूस के साथ 5 अभियुक्त गिरफ्तार।
19 फरवरी को अपराध एव अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय थाना देवगांव, उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद सिंह चौकी प्रभारी पल्हना व पीआरवी 3854 निहोरगंज मेहनाजपुर रोड़ पर शेखपुर बछौली बैरियर पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि एक आई-20 कार सिल्वर रंग जिसका नम्बर CH01AA0920 मेहनाजपुर की तरफ आता दिखाई दिया। जिसे चेकिंग के लिए वाहन में बैठे व्यक्तियों से बाहर निकलने के लिए कहा गया तो सभी निकल कर भागने का प्रयास किये किन्तु सभी को पुलिस बल द्वारा घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गयी तो पहले ने अपना नाम विवेक सिंह उर्फ मोनू पुत्र विनोद सिंह निवासी परिसीनीया थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बताया जिसके पास से एक अदद पिस्टल, 16 अदद जिन्दा कारतूस व 26100 रूपये व 3 अदद मोबाइल बरामद हुआ। दूसरा व्यक्ति अभिषेक दिक्षित पुत्र संजय कुमार दिक्षित निवासी नायकडीह पो0 सोनियापार थाना खानपुर जिला गाजीपुर जिसके तलाशी से 06 अदद जिन्दा कारतूस व 1 मोबाइल बरामद हुआ। तीसरा व्यक्ति पंकज सिंह पुत्र स्व0 नरेन्द्र सिंह निवासी चिलबिला थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बताया जिसके जामा तलाशी से 06 अदद जिन्दा कारतूस व 1 मोबाइल बरामद हुआ। चौथा व्यक्ति संदीप सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी मेहनाजपुर मार्केट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ की तलाशी से 04 अदद जिन्दा कारतूस व 1 अदद मोबाइल बरामद हुआ । पाँचवे व्यक्ति चालक नें अपना नाम गोपी मौर्य पुत्र रामजतन निवासी गौसपुर परमदा थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकर नगर बताया जामा जिसके तलाशी से 3 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद मोबाईल बरामद हुआ तथा गाड़ी की तलाशी ली गयी तो डैशबोर्ड से 5 अदद जिन्दा कारसूत बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत हुआ।
कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़े गये व्यक्तियो नें बताया कि हम लोग खण्डवा म0प्र0 से तथा अपने साथी बृजेश दूबे पुत्र घुरभरन दूबे निवासी दण्डहल थाना मेहनाजपुर आजमगढ़ से शस्त्र कारतूस खरीद कर तस्करी करते हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत हुआ।
#बरामदगी
1- 01 अदद I-20 कार सिल्वर रंग
2-एक अदद पिस्टल, 40 अदद जिन्दा कारतूस व 26100 रूपये व 7 अदद मोबाइल
#पंजीकृत अभियोग
1मु0अ0स0 50/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम विवेक सिंह उर्फ मोनू पुत्र विनोद सिंह निवासी परिसीनिया थाना मेहनाजपुर आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 51/2022 धारा 3/25 आर्म्स बनाम अभिषेक दीक्षित पुत्र संजय कुमार दीक्षित निवासी नायकडीह पो0 सोनियापार थाना खानपुर जनपद गाजीपुर बृजेश दूबे पुत्र घुरभरन दूबे निवासी दण्डहल थाना मेहनाजपुर आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 52/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम पंकज सिंह पुत्र स्व0 नरेन्द्र सिंह निवासी चिलबिला थाना मेहनाजपुर आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 53/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम संदीप सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी मेहनाजपुर मार्केट थाना मेहनाजपुर आजमगढ़
5. मु0अ0सं0 54/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम गोपी मौर्य पुत्र रामजनत निवासी गौसपुर परमदा थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकर नगर
#गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. विवेक सिंह उर्फ मोनू पुत्र विनोद सिंह निवासी परिसीनिया थाना मेहनाजपुर आजमगढ़
2. बृजेश दूबे पुत्र घुरभरन दूबे निवासी दण्डहल थाना मेहनाजपुर आजमगढ़
3. पंकज सिंह पुत्र स्व0 नरेन्द्र सिंह निवासी चिलबिला थाना मेहनाजपुर आजमगढ़
4. संदीप सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी मेहनाजपुर मार्केट थाना मेहनाजपुर आजमगढ़
5. गोपी मौर्य पुत्र रामजनत निवासी गौसपुर परमदा थाना अकबरपुर
#आपराधिक इतिहास
#विवेक सिंह उर्फ मोनू पुत्र विनोद सिंह
मु0अ0स0 50/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
मु0अ0स0 89/2021 धारा 147/148/149/308/323/504/384/427/452 भादवि थाना मेहनाजपुर
मु0अ0स0 113/2015 धारा 147/148/325/323/336 भादवि थाना मेहनाजपुर
#अभिषेक दीक्षित पुत्र संजय कुमार दीक्षित
मु0अ0सं0 51/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खानपुर जनपद गाजीपुर
मु0अ0सं0 268/2020 धारा 323/452/506 आर्म्स एक्ट थाना खानपुर जनपद गाजीपुर
#गिरफ्तार करने वाली टीम
(1) प्र0नि0 शशि मौलि पाण्डेय थाना देवगाँव जनपद आजमगढ मय हमराह
(2) उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद सिंह चौकी प्रभारी थाना देवगांव मय हमराह।
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें