जौनपुर । जिले की मल्हनी विधानसभा सीट पर भी सातवें चरण में मतदान हुआ. जौनपुर जिले में शाम 5 बजे तक 53.55 प्रतिशत मतदान हुआ।
जौनपुर जिले की मल्हनी सीट पर यादव, ब्राह्मण और क्षत्रिय मतदाताओं की निर्णायक भूमिका है. यह सीट 2012 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी. यहां सपा और निर्दलीय कैंडिडेट धनंजय सिंह के बीच मुकाबला होता रहता है. 2012 में रारी का भौगोलिक क्षेत्र बदला और कई ब्लॉक को मिलाकर मल्हानी विधानसभा सीट बनाई गई थी. 2017 में सपा के पारसनाथ यादव ने निषाद पार्टी के धनंजय सिंह को हराया था. वहीं, 2020 के उपचुनाव में सपा के लकी यादव चुनाव जीते थे.
मल्हनी का सियासी इतिहास
2020 उपचुनाव- लकी यादव- सपा
2017, 2012- पारसनाथ यादव- सपा
मल्हानी के मौजूदा विधायक
35 साल के लकी यादव ग्रेजुएट हैं. उन्होंने 2020 के उपचुनाव में सपा के टिकट पर जीत हासिल की थी.
जातिगत आंकड़े (अनुमानित)
यादव- 90 हजार
एससी- 60 हजार
क्षत्रिय- 45 हजार
ब्राह्मण- 35 हजार
मुस्लिम- 24 हजार
वैश्य- 10 हजार
मौर्य- 10 हजार
पाल- 9 हजार
सोनकर- 3 हजार
अन्य- 57 हजार
मल्हानी विधानसभा में मतदाता
कुल मतदाता- 3,40,165
पुरुष- 1,80,425
महिला- 1,65,414
मल्हानी की जनता के मुद्दे
सड़कों की खराब हालत से परेशानी.
कई इलाके में जल निकासी की समस्या. साभार पीके।
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें