जौनपुर । जिले में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। जिले की नौ विधानसभाओं के लिए मतदाताओं ने सात मार्च को अपना मतदान किया था।
जौनपुर की सभी 9 विधानसभा सीटों का परिणाम आया सामने।
1- शाहगंज विधानसभा से भाजपा निषाद पार्टी के रमेश सिंह चुनाव जीते।
समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक शैलेंद्र यादव ललई चुनाव हार गये। चार बार से अनवरत विधायक रहें ललई।
2- मल्हनी लकी यादव समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की।
बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह चुनाव हार गए। लकी यादव वर्तमान विधायक रहें।
3- मछली शहर से सपा प्रत्यासी रागिनी सोनकर चुनाव जीत गयीं।
बीजेपी से मेही लाल चुनाव हार गए।
वर्तमान में पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर विधायक रहें।
4- मुगरा बादशाहपुर पंकज पटेल समाजवादी पार्टी से चुनाव जीत दर्ज की। वर्तमान में बसपा की सुषमा पटेल विधायक रहीं।
5- जफराबाद से राजभर की सुभासपा के प्रत्याशी जगदीश रॉय चुनाव जीत गए। वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह चुनाव हार गए।
6- केराकत से पूर्व सांसद सपा प्रत्याशी तूफानी सरोज ने चुनाव जीते।
भाजपा के वर्तमान विधायक दिनेश चौधरी चुनाव हारे।
7- मडिंयाहू विधानसभा से अपना दल के प्रत्याशी आर के पटेल ने चुनाव जीत दर्ज की।
8- बदलापुर विधानसभा वर्तमान भाजपा विधायक रमेश मिश्रा ने चुनाव जीत दर्ज की। सपा प्रत्याशी बाबा दुबे चुनाव हार गए।
9- जौनपुर में पुनः मतगणना में भाजपा के मंत्री एवं विधायक गिरीश चन्द्र यादव विजयी।
सपा के पूर्व विधायक अरशद खान से कड़ी टक्कर के बाद विजयी हुए गिरीश।
पांच पर सपा एवं चार सीट पर भाजपा का कब्जा।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें