जौनपुर । जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार 2022 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले 46 वर्षीय पूर्व मंत्री गिरीश चंद्र यादव के दूसरी बार राज्यमंत्री बनने की चर्चा तेजी से हो रही थी।
इसके पूर्व भी गिरीश चंद्र को शहरी नियोजन व आवास राज्यमंत्री बनाया गया था। गिरीश चंद्र यादव को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया गया था। गिरीश चंद्र यादव समाज के नए नेता के रूप में उभरे हैं।
उन्होंने शाम 4.56 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में राज्यमंत्री पद की शपथ ली तो जौनपुर में उनके समर्थकों में उत्साह व्याप्त हो गया।
करंजाकला विकास खंड के सैदपुर पनियरिया गांव के निवासी पेशे से वकील गिरीश चंद्र यादव ने छात्र जीवन के दौरान ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर राजनीति में कदम रखा था। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2005 में जिला पंचायत सदस्य चुने गए। इसके बाद वर्ष 2017 में पहली बार भाजपा ने उन्हें जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया। उन्होंने शानदार जीत दर्ज की।
पिछड़ी जाति के यादव चेहरे के रूप में उभारते हुए भाजपा ने उन्हें नगर विकास राज्यमंत्री बनाया। फिर शहरी नियोजन व आवास राज्यमंत्री बनाया। इस बार 2022 के चुनाव में भाजपा ने फिर इन्हें पुन: मैदान में उतारा और कड़े मुकाबले में उन्होंने सपा के अरशद खान को पराजित कर लगातार दूसरी बार यह सीट भाजपा की झोली में डाल दी।
उन्हें पुन: मंत्रिमंडल में स्थान मिलना पहले से जहां शुभचिंतकों में खुशी हैं वहीं उनके गांव में भी हर्ष का माहौल है। जौनपुर के मूल निवासी गिरीश चंद्र यादव जौनपुर सदर से 46 साल में दूसरी बार विधायक बने हैं। उनकी शिक्षा बीए और एलएलबी है। जबकि उनकी कुल चल संपत्ति 801394 रुपये है। साभार जेएनएन।
![]() |
गिरीश चंद्र यादव |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें