संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकती मिली महिला का लाश

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकती मिली महिला का लाश

जौनपुर । मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शुक्रवार की शाम गायत्री देवी नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकते हुए पायी गयी।

जिससे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

जौनपुर के ग्राम पिपरिया थाना जफराबाद से आए मृतका के भाई संदीप गौतम ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बहन की शादी 3 वर्ष पूर्व भवानीपुर के सिकंदर गौतम के साथ हुई थी। सिकंदर मुंबई में रहता है। शादी के बाद से ही पति व ससुर धर्मपाल दहेज की मांग कर रहे थे। जबकि मेरे द्वारा सारा सामान दिया गया था। उसके बाद भी ससुराल वाले मेरी बहन को आए दिन मारते पीटते थे। यहां तक कि ससुर धर्मपाल मेरी बहन के प्रति गंदी नियत रखता था। शुक्रवार की शाम उसे मारकर ससुराल वालों ने फांसी के फंदे से लटका दिया। उसकी मौत के बादहम लोगों को तबीयत खराब होने की सूचना दी गयी। जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के भाई संदीप गौतम की तहरीर पर पति व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने