ओम प्रकाश गुप्ता
प्रतापगढ़। थाना जेठवारा अंतर्गत ग्राम कांछा में अज्ञात हत्यारों द्वारा आरा मशीन संचालक मनोज कुमार यादव पुत्र गंगा प्रसाद यादव की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करके शव सड़क के किनारे फेंक दिया गया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ सदर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।
बताया जाता है कि मृतक आरा संचालक मनोज यादव शाम को घर से निकला था सुबह उसकी लाश सड़क के किनारे पाई गई। अज्ञात लोगों द्वारा मनोज यादव की गला रेत कर हत्या करके शव फेंक दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अब तक आधा दर्जन हत्याएं हो चुकी हैं। जिले में हो रही हत्याओं और आपराधिक घटनाओं से आम जनता में भय व दहशत का माहौल है। आम जनता पुलिस प्रशासन पर उंगली उठा रही है। लोगों ने शासन प्रशासन सहित डीजीपी और पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ से अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही और गिरफ्तारी की मांग की है।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें