मेरठ। कहते हैं कि जोडिय़ां ऊपर वाला बनाता है। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को कंकरखेड़ा में देखने को मिला। जब हापुड़ निवासी फल व्यापारी 35 वर्षीय ढाई फीट का इब्राहिम शनिवार को बरात लेकर कंकरखेड़ा पहुंचा।
इब्राहिम की पत्नी की लंबाई भी उन्हीं के बराबर है।
बरात का घरातियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बताते हैं कि इब्राहिम चार वर्ष पूर्व सऊदी अरब से धार्मिक यात्रा करके भी आ चुके हैं। इब्राहिम के लिए लड़की को खोजने की कवायद लंबे समय से चल रही थी। अब जाकर आखिरकार उन्हें अपना जीवन साथी मिल गया।
News 2
दूसरी शादी में 'पहली' का हंगामा
मेरठ : पहली पत्नी को तलाक दिए बिना युवक दूसरी शादी करने पहुंच गया। जानकारी मिलते ही पहली पत्नी ने हंगामा कर दिया। लड़की पक्ष ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस पहुंची तो दूल्हा फरार हो गया। पीडि़ता ने पति के खिलाफ तहरीर दी है।लिसाड़ी गेट की चमन कालोनी निवासी सायरा की शादी छह साल पहले कोतवाली के गुदड़ी बाजार निवासी फराज से हुई थी। विवाद के चलते विवाहिता दो साल से मायके में रह रही है। शनिवार को युवक लिसाड़ी गांव में दूसरी शादी करने पहुंचा गया, जिसकी जानकारी पर सायरा अपने स्वजन संग पहुंच गई। हंगामे के दौरान लड़की पक्ष ने सायरा की पिटाई कर दी। इस बीच किसी ने कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। पुलिस को देख युवक फरार हो गया। पीडि़ता ने तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें