24 घंटे में मुख्तार अंसारी के तीन स्थानों पर गरजा बुलडोजर, करोड़ों रुपए का अवैध निर्माण ध्वस्त

24 घंटे में मुख्तार अंसारी के तीन स्थानों पर गरजा बुलडोजर, करोड़ों रुपए का अवैध निर्माण ध्वस्त

आजमगढ़ । माफिया मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार का बुलडोजर तेजी से गरज रहा है। 24 घंटे में ही मऊ और गाजीपुर में तीन स्थानों पर बुलडोजर गरजा है। रविवार को मुख्तार अंसारी की मां राबिया की संपत्ति कुर्क करने के बाद सोमवार को मऊ में दो स्थानों पर कार्रवाई हुई है।

आजमगढ़ से मऊ पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कन्नौजिया का मकान ढहा दिया। मऊ में ही मुख्तार के करीबी गणेश मिश्रा की अवैध प्लाटिंग को ढहाया गया। इसकी कीमत 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मऊ में मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश मिश्रा ने बड़े पैमाने पर प्लाटिंग की थी। प्रशासन ने इसकी जांच कराई तो यह सभी अवैध मिलीं। इसके बाद प्रशासन ने इन्हें ध्वस्त किया। नगर मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में पुलिस ने बुलडोजर से सभी प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया।

इसी तरह मुख्तार गैंग के शातिर अपराधी अनुज कन्नौजिया पर भी प्रशासन का कहर बरपा। उसके मकान को बुलडोजर लगाकर ढहा दिया गया। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर में पोखरी की जमीन पर अवैध रूप से कराए गए मकान को ध्वस्त करा दिया गया। राजस्व न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

इससे पहले रविवार को मुख्तार अंसारी की मां राबिया बेगम के नाम पर दर्ज संपत्ति को प्रशासन ने गाजीपुर में कुर्क कर लिया था। सदर कोतवाली के एलआईसी चौहारा स्थित करोड़ों की भूमि को मुनादी कराने के बाद कुर्क करने की कार्रवाई की गई। डीएम के आदेश का नोटिस चस्पा करने के साथ ही भूखंड को न्यायालय के अधीन दर्ज किया गया।

अवैध निर्माण ध्वस्त

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने