जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के धमौर गांव में गेंहू की फसल काट रहे एक युवक पर दंबग ने हमला बोल दिया। पहले लात घुसे चले इसी बीच हमलावर दबंग तमंचे से फायर कर दिया। गोली से एक युवक घायल हो गया है उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी की तलास कर रही है।
बंदनपुर गाँव निवासी गिरधारी प्रजापति अपने पुत्रो के साथ गेहूँ की कटाई कर रहे थे। आरोप है कि तभी जमीन धमौर निवासी रामराज यादव खेत में पहुंच गत चुनाव में मतदान को लेकर गाली गलौज देने लगे। आरोप है कि इसका विरोध करने पर रामराज ने अवैध तमंचा निकाल फायर झोंक दिया। गोली गिरधारी के 33 वर्षीय पुत्र मुन्ना प्रजापति की बांह में लगी। फायर की आवाज सुन लोग मौके की तरफ भागे। अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले गयी। जहाँ हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। घायल के पिता ने थाने में रामराज के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है।
![]() |
घायल युवक मुन्ना प्रजापति |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें