जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के लौंहडिहई का पूरा गांव में शुक्रवार की दोपहर छत में लगे चुल्ले में किशोर का साड़ी के फंदे से लटका शव दिखने से घर में कोहराम मच गया। स्वजन का कहना है कि उसने आत्महत्या कर ली, कितु यह नहीं बता पा रहे हैं कि आत्मघाती कदम उठाने के पीछे कारण क्या था। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुटी है।
उक्त गांव निवासी अनुसूचित जाति के जगदीश प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र गुड्डू ने सुबह कमरे में जाने के बाद दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। दोपहर तक वह नहीं निकला तो स्वजन किसी अनहोनी की आशंका से घबरा उठे। आवाज लगाने पर भीतर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर खिड़की से अंदर झांका तो भीतर का दृश्य देख स्वजन रोने-बिलखने लगे।
कमरे में छत में लगे लोहे के चुल्ले में साड़ी से फंदे के सहारे उसका शव लटका था। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा।
थानाध्यक्ष सदानंद राय ने कहा कि मामला आत्महत्या का है। स्वजन कारणों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें