जौनपुर। प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की मिली मिली थी चेतावनी जो लोगों में साथ देखा जा सकता है।
लोगों ने बताया की प्रशासन द्वारा अतिक्रमण पर निशाना लगाया गया था लोगों द्वारा किया गया अतिक्रमण आज खुद से तोड़ने में जुटे हैं लोग, वही एक व्यक्ति द्वारा बताया गया की एसडीएम साहब ने कहा था कि यदि आप लोगों ने खुद से अतिक्रम तोड़ कर हटा दिया तो ठीक है नहीं तो प्रशासन द्वारा तोड़ा गया तो उसका जो सरकारी खर्च आएगा वह आप लोगों द्वारा वसूला जाएगा।
प्रशासन के निर्देशानुसार आज हम लोग स्वयं से अतिक्रमण तोड़ कर हटा दिए हैं, वही एक दुकानदार द्वारा आरोप लगाया गया है कि जो प्रभावशाली व्यक्ति है उनके द्वारा किया गया अतिक्रमण नहीं तोड़ा जा रहा हैं, इससे यह प्रतीत होता हैं कि कही न कही उन लोगों पर प्रशासनिक कृपा दृष्टि बनी हुई हैं, जिसके कारण उनके द्वारा किया गया अतिक्रमण नहीं तोड़ा जा रहा हैं, उन्हें बक्श दिया जा रहा हैं है। हम जैसे लोगों पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चलने की चेतावनी दिया जा रहा हैं। कारण जो भी प्रशासन के बुलडोजर का खौफ स्पष्ट लोगों में नजर आ रहा है।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें