5 वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के घर पर चला बुलडोजर,पूरा घर जमीदोज

5 वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के घर पर चला बुलडोजर,पूरा घर जमीदोज

मुरैना । जघन्य अपराध करने वालों की अब कोई खैर नहीं हैं। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध मुरैना जिले में तत्काल कार्यवाही की जा रही है। हाल ही में एक युवक द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म किया गया।

इस आरोपित के घर पर मामा का बुलडोजर चल गया। कुछ घंटों में ही बुलडोजर ने पूरा घर जमीदोज कर दिया। पुलिस द्वारा आरोपित की तलाश की जा रही है।

RFV1 V380 Pro WiFi Smart Wireless CCTV Camera | 1080p Resolution | Smart Calling, Alarm, Night Vision | 360° Viewing Area | Supports MicroSD Card Storage | Indoor

विदित हो कि सबलगढ़ थाना क्षेत्र के रेमजा का पुरा निवासी केवट परिवार की 5 वर्ष की बालिका को गांव का ही सजातीय युवक ले गया। गुरुवार देर रात बालिका को आरोपित ही घर तक जख्मी हालत में छोड़ गया। टोकने पर पीडि़ता की मां को धमकी भी दे गया। सबलगढ़ में प्राथमिक चिकित्सा के बाद बालिका को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को-एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को पुलिस प्रशासन का बड़ा अमला बुलडोजर लेकर गांव रैमजा का पुरा में पहुंचा। यहां पर आरोपित के घर को पूरी तरह जमीदोज कर दिया गया।साभार (हि.स.)।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने