पश्चिम चंपारण । कहते हैं कि इंसान की कामयाबी या बर्बादी के पीछे किसी ने किसी औरत की बड़ी भूमिका होती है। एक औरत आदमी को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा सकती है। वही औरत उसे गर्दिश के अंधेरे में भी धकेल सकती है।
फिलहाल यह कहानी बिहार के पश्चिम चंपारण जिले की है जहां एक युवक अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल के सलाखों के पीछे बंद बंद था, और पुलिस की फाइलों में दहेज के लिए मार दी गई पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ पंजाब में रंगरेलियां मना रही थी।
यह वाकया जिले के केसरिया थाना इलाके की है। पुलिस ने विवाहिता को पंजाब के जालंधर से बरामद कर लिया है। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
केसरिया थाना पुलिस को दिए गए शिकायती आवेदन के मुताबिक मोतिहारी मुफस्सिल थाना के लक्ष्मीपुर गांव निवासी योगेंद्र राम ने अपनी बेटी शांति की शादी जून 2016 में हरीश कुमार उर्फ दिनेश राम से कराई थी। शिकायत में बताया कि शादी के 1 साल बाद से दिनेश शांति को परेशान करता था दहेज मे बाइक की मांग कर रहा था दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक 19 अप्रैल 2022 को दिनेश ने शांति की हत्या कर दी। योगेंद्र राम के बयान पर केस दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लेकिन, केसरिया पुलिस तफ्तीश में जुटी थी क्योंकि डेड बॉडी बरामद नहीं किया जा सका था। इस बीच दिनेश के परिजनों ने लड़की के बारे में खुद से पता लगाना जारी रखा। एक रिश्तेदार ने जानकारी दी कि शांति एक लड़के के साथ घर छोड़कर फरार हो गई है। पता लगाते दिनेश के परिजनों ने शांति को पंजाब के जालंधर में खोज लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। उसके बाद केसरिया थाना पुलिस ने लड़की को जालंधर जाकर बरामद कर लिया।
केशरिया थाना के दारोगा शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद शांति को कोर्ट में पेश कर बयान कराए जाएगा। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें