पश्चिमी चंपारण । विवाहित महिला और युवक संग पकड़े गए तो गांव वालों ने उनकी शादी करा दी। इसके लिए बकायदा पंचायत बैठी और दोनों से बांड पेपर पर हस्ताक्षर करवाया गया। इसके बाद दोनों को गांव से निकाल दिया।
इससे पहले गांव वालों ने दोनों की पोल में बांध कर पिटाई भी की। इतनी बड़ी घटना क्षेत्र में घटी लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
मामला बेतिया के शिकारपुर थाने के सुगौली गांव का बताया जा रहा। यहां गुरुवार रात लौकरिया का विनोद राम (26) विवाहिता से मिलने पहुंचा था। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। रातभर बिजली के पोल में दोनों को बांध कर रखा। इस दौरान दोनों की पिटाई भी की। सुबह में पंचायत बैठी और बांड पेपर बनवाकर दोनों की शादी करवा दी। युवक से विवाहिता की मांग में सिंदूर भरवा दिया।
बता दें कि विनोद पासवान को एक और विवाहिता की दो बच्ची है। विवाहिता का पति मुंबई में काम करता है। विनोद सेमरा चौक पर मोबाइल की दुकान चलाता है।
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मुझे मामले की जानकारी नहीं है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इधर, युवक के पिता व पत्नी ने ग्रामीणों पर मारपीट व धमकाकर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है।
मुखिया प्रतिनिधि रामरतन राम ने बताया कि घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। दोनों शादीशुदा हैं। दोनों के बच्चे भी हैं। ग्रामीणों ने दोनों को मुक्त कर दिया है। वहीं सरपंच बबलू पासवान ने बताया कि दोनों का छह माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर मैं गांव में पहुंचा तो दोनों को एक खंभे से बांध कर रखा गया था। उन्हें मुक्त कराते हुए दोनों से पंचों के समक्ष पूछताछ की। दोनों ने पंचों के समक्ष ही शादी के लिए सहमति जताई। तब दोनों से बांड भरवा कर छोड़ दिया गया।
युवक के पिता ने बताया कि उनके बेटे के साथ मारपीट की गई। चाकू दिखाकर धमकाया गया। इसी दबाव में उसने शादी के लिए हामी भरी। वहीं युवक की पत्नी का आरोप है कि उसके पति की जबरन शादी कराई गई है। मेरी सात माह की बच्ची है। अब मैं कहां जाउंगी।
युवक संग शादी कर लौटी विवाहिता, ग्रामीणों ने किया बहिष्कार
गांव से निकाले जाने के बाद विवाहिता व विनोद दोपहर तक गायब रहे। फिर दोनों शादी कर गांव में लौटे, तब ग्रामीणों ने उनका बहिष्कार कर दिया। सरपंच बबलू पासवान ने बताया कि ग्रामीणों के बहिष्कार के बाद फिर से दोनों कहीं चले गये। विवाहिता अपनी दोनों बच्ची को साथ लेती गई। वहीं विनोद ने पत्नी-बेटी व परिवार की परवाह नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि महिला की यह चौथी शादी है। इससे पूर्व वह तीन शादी कर चुकी है। साभार एचटी।
![]() |
पकड़े गए प्रेमी युगल |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें