संदीप गुप्ता
जौनपुर । नवसृजित थाना तेजीबाज़ार पर पीस कमेटी बैठक का किया गया आयोजन, इस बैठक कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारगण, सभी व्यापारीगण, ग्राम प्रधान, सामाजिक व्यक्ति सहित सभी सम्भ्रान्त लोग उपस्थित हुए।
तेजीबाज़ार जौनपुर जिले का 29वां थाना हो जाने की खुशी में लोगों ने अपने प्रथम थानाध्यक्ष का स्वागत किया और अपना परिचय दिया, हालांकि अभी तक तेजीबाज़ार थाने का निर्माण नही हुआ है इसलिए पुलिस चौकी पर ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने क्षेत्रीय लोगों से मिलकर खुशी व्यक्त किया और इन्होने कहा कि तेजीबाज़ार थाने के अंतर्गत आने वाले सभी गावँ की जिम्मेदारी हम सभी की है, यहां के व्यापारीगण, यहां की जनता को किसी प्रकार से कोई समस्या नही होने दिया जायेगा, आपलोग प्रशासन का साथ दीजिये प्रशासन आपके साथ है। अराजकतत्व जैसे लोगों से बिल्कुल ना डरे, अपराधों पर नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए मैं हूँ।
कार्यक्रम के तत्पश्चात थानाध्यक्ष दुबे ने आगंतुकों को जलपान कराया।
इस मौके पर पूर्व प्रधान धनंजय तिवारी, पूर्व प्रधानकमलाकर मिश्रा, विनोद सेठ, शुभम सेठ, बहाउद्दीनपुर प्रधान विजय यादव, अरुण सिंह,विनोद तिवारी, दिनेश जायसवाल, ए0पी0 सिंह सहित सभी लोग उपस्थित रहे।
 |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें