जौनपुर । भारतीय रेलवे को समय-समय पर रेलवे ट्रैक का मेंटेनेंस करना पड़ता है। कई बार यह मेंटेनेंस रूटीन होता है, तो कई बार किसी तकनीकी खराबी को सही करने के लिए ऐसा करना होता है। ऐसी स्थिति में भारतीय रेलवे पहले से ही एक नोटिफिकेशन जारी कर के इसकी सूचना देता है। जब कभी ऐसी कोई एक्टविटी होती है तो कुछ ट्रेनें रद्द होती हैं तो कुछ का समय या रास्ता बदला जाता है। उत्तर रेलवे ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए सूचना दी है कि लखनऊ मण्डल के खेतासराय स्टेशन पर रेल लाइन संबंधित कार्य के चलते दिनांक 01.06.2022 से 07.06.2022 तक 7 दिन का ट्रैफिक ब्लॉक किया गया है। इसके चलते कुछ रेलगाडियां अस्थाई रूप से प्रभावित रहेंगी। जौनपुर,शाहगंज जंक्शन से होकर दो जोड़ी रेलगाड़ियां के रूट में परिवर्तन किया है। ये रेलगाड़ियां वाराणसी से जौनपुर शाहगंज के बजाय जंघई, प्रतापगढ़, रायबरेली होकर चलेंगी।
यह रेलगाड़ी रहेगी रदद्
दिनांक 01.06.2022 से 06.06.2022 तक यात्रा प्रारम्भ करने वाली ट्रेन नंबर 14235/14236 वाराणसी-बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस रदद् रहेगी।
इन रेलगाड़ियों का बदला रास्ता
दिनांक 01.06.2022 से 06.06.2022 तक यात्रा प्रारम्भ करने वाली ट्रेन नंबर 13307 धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस बारास्ता वाराणसी-प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
दिनांक 01.06.2022 से 06.06.2022 तक यात्रा प्रारम्भ करने वाली ट्रेन नंबर 13308 फिरोजपुर-धनबाद किसान एक्सप्रेस बारास्ता लखनऊ-रायबरेली-प्रतागढ़-वाराणसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
दिनांक 01.06.2022 से 06.06.2022 तक यात्रा प्रारम्भ करने वाली ट्रेन नंबर 13151 कोलकत्ता-जम्मूतवी एक्सप्रेस बारास्ता वाराणसी-प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
दिनांक 01.06.2022 से 06.06.2022 तक यात्रा प्रारम्भ करने वाली ट्रेन नंबर 13152 जम्मूतवी-कोलकत्ता एक्सप्रेस बारास्ता लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़-वाराणसी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें