मोबाइल चोरी के दो अभियुक्तों को मड़ियाहूँ पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोबाइल चोरी के दो अभियुक्तों को मड़ियाहूँ पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में अपर पुलिस  अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशानिर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में आपराधियों की  गिरफ्तारी, आपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्र.नि. मडियाहूँ किशोर कुमार चौबे के कुशल नेतृत्व में उ.नि. कश्यप कुमार सिंह द्वारा हमराही कर्मचारीगण की सहायता से दिनांक 24.06.2022 की रात्रि में ओम साई फिलिंग स्टेशन जमालापुर से मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्तो को आज दिनांक 27.06.2022 की रात्रि में करीब 03.15 बजे गिरफ्तार किया गया जिनके पास से मुकदमा उपरोक्त में चोरी गयी मोबाइल व अभियुक्तगणो के कब्जे से 2 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

अभियुक्तगण के कब्जे से मोबाइल चोरी की घटना में प्रयुक्त की गयी मोटर साईकिल जिसका पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी कैमरे में फुटेज मोबाइल चोरी कर भागते  हुए कैद हुआ था, बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. सचिन कन्नौजिया पुत्र योगेन्द्र कन्नौजिया निवासी अलाबक्शपुर, मोकलपुर थाना मडियाहूँ, जौनपुर
2. सूरज दुबे पुत्र ओमकारनाथ दुबे निवासी सेल्हुआपार थाना मडियाहूँ, जौनपुर
आपराधिक इतिहास  (दोनो अभियुक्तो के विरूद्ध)
1. मु0अ0सं0 193/2022 धारा 379/411 भा.द.वि. थाना मड़ियाहूँ जौनपुर
2. मु0अ0सं0 194/2022 धारा 8/20 NDPS Act थाना मड़ियाहूँ जौनपुर
बरामदगी-
1. मु.अ.सं. 193/2022 की घटना मे चोरी गयी मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल नं. UP62CC5131 पल्सर
2. मु.अ.सं. 194/2022 से सम्बन्धित 2 किलो 150 ग्राम अवैध गाँजा

पकड़े गए आरोपी

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने