मुंबई घुमाने के बहाने डेढ़ वर्ष पूर्व ननद को दूसरों के हाथ में बेचने वाली भाभी गिरफ्तार

मुंबई घुमाने के बहाने डेढ़ वर्ष पूर्व ननद को दूसरों के हाथ में बेचने वाली भाभी गिरफ्तार

औरैया। मुंबई घुमाने के बहाने डेढ़ वर्ष पूर्व ननद को दूसरों के हाथों में बेच देने के बाद महिला पूरे परिवार को गुमराह करती रही।

स्वजन तलाशते रहे और बार-बार पूछते रहे। उन्हें पूरी बात नहीं बताई गई। इसके बाद उन्होंने दिबियापुर थाने में तहरीर दी। महाराष्ट्र की पुलिस से संपर्क किया गया। अप्रैल 2022 में उसके वापस लौट आने के बाद पूरा राज खुला। इसके बाद कानपुर देहात जनपद के थाना रूरा गांव काशीपुर भौरा मायके में रह रही युवती की भाभी को हिरासत में लिया। कोर्ट से जेल भेजने की कार्रवाई हुई।

युवती के मुंबई से किसी तरह वापस लौट आने के बाद उसे लेकर उसका पिता दिबियापुर थाने कुछ दिन पहले पहुंचा था। उसने बताया कि गलत इरादे से उसकी बेटी को बड़े बेटे की बहू ने संतोष उर्फ बजरंगी नाम के युवक को बेचा था। पीड़ित ने बताया कि उसका निवास असैनी में है। पुत्री के लौट आने पर पुत्रवधू मायके चली गई। जहां से न लौटने पर बड़े बेटे ने कोशिश की तो आने से मना किया

गया। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्र ने बताया कि कानपुर देहात की पुलिस के सहयोग से आरोपित मधु को पकड़ा गया। उसे पूछताछ की गई। उसने बताया उसने अपने भाई के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। साभार  जेएनएन।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने