शादी का झांसा देकर महिला के साथ संबंध बनाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर महिला के साथ संबंध बनाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ । अतरौलिया थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ संबंध बनाने के मामले में आरोपी को भोराजपुर के पास से गिरफ्तार किया। पीड़िता शादी के लिए दबाव बना रही थी तो आरोपी धमकी दे रहा था। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उससे शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसके साथ कई बार संबंध बनाया। शादी के लिए कहने पर वह शादी से इनकार कर रहा था। पीड़िता को धमकी भी दे रहा था। अतरौलिया थानाध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियुक्त इरशाद अहमद पुत्र स्व. वकील अहमद निवासी अचलीपुर को भोराजपुर ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने