गया । गया के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में नालंदा की रहने वाली एक बच्चे की मां ने एक युवक से शादी रचाने को लेकर रविवार को खूब ड्रामा किया। विवाहिता के मायके से आए युवक के साथ सात फेरे लेने की जिद पर अड़ गई। उसने कहा कि वह लड़के को पहले से जानती है। फिर इस मामले के समाधान के लिए पंचायत भी बैठी। कई घंटों तक मंथन हुआ। फिर भी समाधान का स्थाई निदान नहीं निकला। इस दौरान घर में काफी हंगामा भी हुआ। महिला का पति भी उसकी बातों को सुनकर चौंक गया।
मोहल्ले वासियों ने बताया कि नालंदा जिले की एक लड़की की शादी मानपुर एक मोहल्ले में तीन साल पूर्व हुई थी। उसका एक बच्चा भी है। विवाह के बाद ससुराल आई विवाहिता खुश नहीं थी। मानपुर में लगी पंचायत के दरम्यान विवाहिता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मायके के एक युवक से काफी दिन से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। दोनों शादी करने को तैयार थे लेकिन स्वजन के हस्तक्षेप के वजह विवाह नहीं हो सका। महिला ने कहा कि इसी बीच हमारी शादी मानपुर में हो गई।
उसने बताया कि मायके जाने के बाद भी उसकी प्रेमी से फोन पर बातें होती रहती थीं। प्रेमी शनिवार को मानपुर आया और प्रेमिका से बातें करने लगा। इस दौरान उसे ससुराल के लोगों ने देख लिया। इसकी सूचना कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई। ऐसे में महिला ने भी अपना रिश्ता होने की बात कुबूल ली। यह सुनते ही मामला बदल गया। महिला जिद पर अड़ गई कि वह अपने पहले पति को छोड़कर दूसरी शादी करेगी। यह सुनते ही परिवार के सदस्य भी चौंक गए। पंचायत बैठाई गई। हालांकि इसका कोई भी समाधान नहीं निकला। साभार जेएनएन।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें