वैशाली । हाजीपुर में एक पत्नी ने अवैध संबंध को लेकर अपने पति के मर्डर की साजिश रच दी। जानकारी के मुताबिक हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर में ससुराल आए युवक की पत्नी ने ही आशिक के साथ मिलकर हत्या कर दी।
घटना रविवार की सुबह की है। मृतक 34 वर्षीय जितेंद्र कुमार सदर थाना क्षेत्र के दिघी खुर्द निवासी प्रहलाद सिंह के पुत्र थे। सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की सास तेतरी देवी, पत्नी माला देवी एवं साला राजीव कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी से गहन पूछताछ कर रही है। अवैध संबंध में हत्या की बात बताई गई।
घटना के संबंध में मृतक के पिता दिग्घी खुर्द के प्रहलाद सिंह ने अवैध संबंध में हत्या की बात बताई है। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी का अवैध संबंध गोरौल थाना क्षेत्र के अशोक सिंह के पुत्र नीतीश कुमार के साथ है। नीतीश मृतक का ममेरे भाई बताया गया है। सभी लोगों ने मिलकर मेरे पुत्र की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी पत्नी ने साथ चलने की बहाना करके जितेंद्र को ससुराल बुलाया था।
![]() |
हत्यारोपी पत्नी और सास को पुलिस ने किया गिरफ्तार |
पिता ने बताया कि रविवार की सुबह करीब तीन बजे समधी दिनेश सिंह ने फोन करके बोले कि आपके बेटे की तबीयत खराब है। जब हम पहुंचे तो मेरा बेटा मृत पड़ा था। इसी बीच हम अपने घर सभी को बुलाने के लिए आए तब तक सभी लोगों ने मिलकर शव को सदर अस्पताल पहुंचे। वहां से छोड़कर सभी लोग फरार हो गए। सूत्रों ने बताया कि जितेंद्र अपने मामा के घर गोरौल थाना क्षेत्र के कटरमाला में रहता था। वहीं पर आटा चक्की चलाता था। करीब डेढ़ माह पूर्व जितेंद्र की पत्नी ने जितेंद्र के खिलाफ महिला थाना में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। साभार जेएनएन।
![]() |
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें