प्रयागराज । जुमे की नमाज के बाद फैली हिंसा में कार्रवाई के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ लोगों को पुलिस थाने के अंदर बुरी तरह से पिटाई कर रही है।
वीडियो भाजपा विधायक शुलभ मणि त्रिपाठी ने ट्विट किया है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि थाने के अंदर जिन लोगों को पुलिस पीट रही है वह सभी उपद्रवी हैं। वीडियो कानपुर और प्रयागराज हिंसा के बाद हुई पुलिस की कार्रवाई का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया गया है कि वीडियो में जिन लोगों को पुलिस पीट रही है वह सभी हिंसा में गिरफ्तार उपद्रवी हैं। हालांकि वीडियो कहां का है यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है।
यूपी में अब तक 255 लोग हुए गिरफ्तार
जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को प्रदेश भर में हुए उपद्रव मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रयागराज, हाथरस, सहारनपुर समेत कई जिलों से पुलिस 255 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने सहारनपुर में उपद्रव करने वालों के घरों पर बुलडोजर चलाया है। पुलिस ने यहां दो उपद्रवियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की। कानपुर में भी हयात जफर के रिश्तेदार के घर पर बुलडोजर चला है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने यहां बयान जारी कर बताया, इस संबंध में यूपी में 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें फिरोजाबाद में 13, अंबेडकर नगर में 28, मुरादाबाद में 27, सहारनपुर में 64, प्रयागराज में 68, हाथरस में 50, अलीगढ़ में तीन और जालौन में 2 लोग शामिल हैं। इस बीच, हिंसा करने वालों को परोक्ष चेतावनी देते हुए, उप्र के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, उपद्रवी याद रखें, हर शुक्रवार के बाद एक शनिवार ज़रूर आता है…। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
ट्विटर विडीयो लिंक👇
https://twitter.com/shalabhmani/status/1535532117173542912?t=m0jj-wCMlD9uw6aQiFFwYg&s=19
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें