भगवान के घर चोरी करने पहुंचे युवक का हुआ ये हाल, देखे वीडियो

भगवान के घर चोरी करने पहुंचे युवक का हुआ ये हाल, देखे वीडियो

श्रीकाकुलम। बुरी नीयत का नतीजा भी बुरा होता है। कई बार बुरी नीयत वालों को भगवान भी हाथों हाथ सजा दे देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मंदिर में चोरी की नीयत से घुसा लेकिन भगवान ने उसे हाथों हाथ ऐसी सजा दी कि वह मंदिर से बाहर ही नहीं निकल पाया।

आखिरकार पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

चोरी करने मंदिर में घुसा
मंदिर में चोरी का प्रयास करने का मामला आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के जामी येलम्मा मंदिर का है। यहां एक शख्स मंदिर में गहने चुराने के इरादे से दाखिल हो गया। मंदिर में घुसने के लिए उसने दीवार में छेद किया और उसी छेद में से मंदिर में दाखिल हो गया। लेकिन चोरी करने के बाद वह मंदिर से बाहर नहीं निकल पाया। वह वहां पर ऐसा फंसा कि रोकर मदद के लिए लोगों को पुकारने लगा।

भगवान ने दी बुरे कर्मों की सजा!
कहते हैं ना अच्छा या बुरा सारे कर्मों का फल आपको इसी धरती पर मिलता है। लोग इसे बुरे कर्म की तुंरत सजा का उदाहरण मान रहे हैं। दरअसल, जब वह चोर चोरी करने के बाद दीवार में किए गए छेद से बाहर निकल रहा था तो वह उस छेद में फंस गया। चोर उसी छेद से गहने बाहर फेंककर निकलने लगा, लेकिन सफल नहीं हो पाया और उसमें फंसकर रह गया। लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं।

मदद के लिए लगाई गुहार
जानकारी के मुताबिक पापाराव ने रात को मंदिर में घुसकर एल्लम्मा माता के सोने-चांदी के आभूषण चुराए थे। फिर गहनों को कपड़े में बांधकर बाहर निकलने के लिए उसी खिड़की का सहारा लिया, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने चोर को रोते हुए मदद की गुहार लगता देखा, फिर मामला समझ आया तो ग्रामीण भी दंग रह गए। लोगों ने ड्रील करके उसे बचाया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब की लत की वजह से चोरी का आदतन अपराधी है। पहले भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने चोर से मंदिर से चुराए गहने भी बरामद किए।

देखे वीडियो 👇

https://twitter.com/AskAnshul/status/1512342145486958596?s=20&t=pNR9ywgUXslb6N2YzojAJA

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने