आजमगढ़। क्षेत्र में भीरा-लालगंज मार्ग पर गिड़उर गांव की मस्जिद के पास रविवार की शाम दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।इस घटना में दो लोग घायल भी हो गए।
घायलों का जौनपुर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरदह थाना क्षेत्र के भीरा गांव निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मन सरोज पुत्र हीरा शिमला की मंडी में काम करता है। वह रविवार को गांव में अपने साढ़ू के पुत्र 28 वर्षीय सुदर्शन सरोज पुत्र बुझारथ के साथ शिमला जाने के लिए रेलवे का टिकट लेने गया था। दोनो को शिमला जाना था। टिकट लेकर दोनो घर लौट रहे थे। गिड़उर गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे बाइक सवार नमन खान निवासी अनरौला थाना दीदारगंज ने धक्का मार दिया। जिससे दोनो बाइक पर सवार तीनो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलो को दो एंबुलेस से सीएचसी लालगंज पहुंचाया। डॉक्टर ने लक्ष्मन सरोज को मृत घोषित कर दिया। घायल सुदर्शन व नमन को रेफर कर दिया। दोनो का जौनपुर में उपचार चल रहा है। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। मृतक को तीन बेटी व तीन बेटा है। घटना के बाद पत्नी पार्वती रो रो कर बेहाल है।
गिड़उर में पहले भी हो चुकी है दुर्घटनाएं
बरदह। क्षेत्र का गिड़उर स्थान दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र है। एक माह पहले भी इस स्थान पर हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं सरावा मोड़ के पास कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। आबादी के पास सड़क पर ब्रेकर न होने से तेज गति से आ रहे वाहनों से आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने यहां गति अवरोधक बनाने की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें