जौनपुर । बक्शा के सराय रैचंदपुर गांव में रविवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर दुल्हन के चाचा को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
गांव निवासी 40 वर्षीय अवधेश कुमार सरोज के घर उनकी भतीजी की बरात आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था कि इसी बीच रात लगभग साढे़ दस बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने अवधेश को लक्ष्य कर गोली चला दी। गोली उनके दाहिने कंधे को बेंधती हुई पार कर गई। हमलावर फरार हो गए। घटना से अफरा-तफरी मच गई। स्वजन घायल अवधेश को जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार चल रहा है। अवधेश के अनुसार उसकी कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है, इसीलिए उसे गोली मारी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें