महिला को मरा समझ कर फेक गए थे पति और रिश्तेदार, मछुवारों ने बचाई जान

महिला को मरा समझ कर फेक गए थे पति और रिश्तेदार, मछुवारों ने बचाई जान

आगरा । बाह में जिस महिला को पति और रिश्तेदार मरा हुआ समझकर चंबल नदी में फेंक गए थे, वो एक नाविक को घाट पर जिंदा मिली। उसकी सासें चल रही थी। ये देख नाविक हैरान रह गया।

उसने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां होश में आने पर महिला ने पूरी घटना बताई। महिला ने पति और रिश्तेदारों पर गला घोंटकर नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।

बताया गया है कि धौलपुर के भूड़ा (दिहोली) घाट पर चंबल नदी में पिनाहट निवासी महिला को फेंक दिया गया था। मंगलवार सुबह घाट पर पहुंचे नाविक ने उसे बेहोशी की हालत में निकाला। पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक इलाज के बाद होश में आई महिला ने बताया कि उसका नाम राजकुमारी (25) है। मायका पिनाहट में है। शादी अंबाह निवासी सुनील के साथ हुई थी।

कुछ दिन पहले पति उसे अपनी बहन के घर रतनपुर (बसेड़ी) छोड़ गया था। सोमवार को बेटे की तबीयत खराब होने की बात कहकर पति उसे बाइक से ले गया। दूसरी बाइक पर ननदोई भगवान और भांजा सचिन सवार थे। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसे पीटा। गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। मरा समझ कर चंबल नदी में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक महिला का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मायके से परिजनों को बुलाया गया है। साभार ए. यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने