जौनपुर । शासन के मंशानुसार वृक्षारोपण महाभियान कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की उपस्थिति में बच्चों द्वारा प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में पांच पौधा लगाकर अभियान की व्यापक शुरुआत की गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश 5 जुलाई से प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में अभियान चलाकर व्यापक रूप से वृक्षारोपण करना है। संगठन के माध्यम से इस अभियान को आगे बढ़ाने में हम लोग कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे।
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संयुक्ता सिंह ने बच्चों को वृक्षारोपण के फायदे बताये और उसकी सुरक्षा और संरक्षा की जिम्मेदारी बच्चों को ही दी जिससे बच्चे काफी प्रसन्न हुए।
कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह संयुक्त मंत्री संतोष सिंह ब्लाक संरक्षक रवि मिश्र ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश यादव एसएमसी अध्यक्ष श्रीप्रकाश राय रीनू मौर्या आशा देवी शुभम पाल सुषमा यादव राजकुमारी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
वृक्षारोपण करते शिक्षक: सिकरारा |
#खंड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह ने प्राथमिक विद्यालय बरसठी द्वितीय में किया पौधरोपण
प्रकृति के संतुलन को बनाए रखना। मानव के जीवन को सुखी, सम्रद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है। मानव सभ्यता का उदय तथा इसका आरंभिक आश्रय भी प्रकृति अर्थात वन वृक्ष ही रहे हैं। मानव को प्रारम्भ से प्रकृति द्वारा जो कुछ प्राप्त होता रहा है। उसे निरन्तर प्राप्त करते रहने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। उक्त बातें बरसठी के खंड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह ने प्राथमिक विद्यालय बरसठी द्वितीय विकास क्षेत्र बरसठी जौनपुर में वृक्षारोपण आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए विकास खंड बरसठी में परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक पौधरोपण का आह्वान किया।
उन्होंने कहाकि आजकल नगरों तथा महानगरों में छोटे-बड़े उद्योग–धंधों की बाढ़ से आती जा रही है। इनसे धुआं, तरह-तरह के विषैली गैसें आदि निकलकर वायुमंडल में फेल कर हमारे पर्यावरण में भर जाती है। पेड़ पौधे इन विषैली गैसों को वायुमंडल में फैलने से रोक कर पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकते हैं। यदि हम चाहते हैं कि हमारी यह धरती प्रदूषण रहित रहे तथा इस पर निवास करने वाला मानव सुखी व स्वस्थ बना रहे तो हमें पेड़-पौधों की रक्षा तथा उनके नवरोपण की ओर ध्यान देना चाहिए।
खंड शिक्षा अधिकारी बरसठी ने कहा कि यदि हम वृक्ष-शून्य की स्थिति की कल्पना करें तो उस स्थिति में मानव तो क्या समुची जीव सृष्टि की दशा ही बिगड़ जाएगी। इस स्थिति से बचने के लिए वृक्षारोपण करना अत्यंत आवश्यक है।
उक्त अवसर जिला संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह, ब्लाक अध्यक्ष संतोष सिंह, शंकर कुमार,प्रतिमा गिरी,चन्दा देवी, नगीना देवी, कुमुद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
![]() |
वृक्षारोपण करते शिक्षक: बरसठी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें