जौनपुर के पूर्व विधायक बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जौनपुर के पूर्व विधायक बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जौनपुर। सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक नदीम जावेद पर कांग्रेस पार्टी ने दुबारा विश्वास जताते हुए पार्टी का राष्ट्रीय सचिव व तेलंगाना का प्रभारी नियुक्त किया,

उनकी नियुक्ति की सूचना मिलने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई, कांग्रेस कार्यकर्ता सूक्खीपुर स्थित कैंप कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया ।

सत्यवीर सिंह ने कहा नदीम जावेद एन‌एसयुआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश भर में पार्टी को मजबूत प्रदान करने का कार्य लम्बे समय से करते आ रहे हैं, आज पुनः उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव व तेलंगाना का प्रभारी नियुक्त किया,

नदीम जावेद पर कांग्रेस ने अपना विश्वास जताते हुए वर्ष 2012 में जौनपुर सदर से प्रत्याशी बनाया तो असम्भव सी सीट को अपनी मेहनत कार्यकुशलता के बल पर इस सीट पर कांग्रेस का विजय पताका फहराकर कांग्रेस की झोली में इस सीट को डाला, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर उत्तर प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है कांग्रेस का कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व का आभारी है

आज उनको राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं वो शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस मौके पर अनुराग राय ,जयमंगल यादव ,कलेंडर बिंद , जुल्फी खान ,सद्दाम , लाल प्रताप सिंह , अजय सोनकर , अदनान खान , अबुजर गिरधरपुर, राजकुमार गुप्ता , शशांक सोनकर , सिकन्दर यादव , साजिद मानू ,ज्वाला यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मिठाई खिलाकर एक दूसरे के साथ खुशी जाहिर करते कार्यकर्ता

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने