जैसे ही दूल्हा दुल्हन को देखता है हो जाता बेहोश, देखें वीडियो

जैसे ही दूल्हा दुल्हन को देखता है हो जाता बेहोश, देखें वीडियो

अजब गजब । सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कुछ अजब-गजब वीडियो लोगों को बहुत गुदगुदाते हैं तो कुछ हैरान कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है जिसमें दूल्हा जैसे ही दुल्हन को देखता है बेहोश हो जाता है।

दरअसल वीडियो में शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन कमरे में जाते नजर आते हैं और इसके बाद दुल्हनअपना मेकअप हटाना शुरू करती है। दुल्हन को मेकअप हटाते देख दूल्हा खुद को संभाल नहीं पाता और उसी वक्त बेहोश हो जाता है। आप सोच रहे होंगे की मेकअप हटाते हुए देखने पर दूल्हा बेहोश क्यों हुआ? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

जानिए क्यों बेहोश हुआ दूल्हा

वायरल वीडियो के शुरुआत में दूल्हा-दुल्हन कमरे में जाते नजर आते हैं। उनके साथ कुछ मेहमान भी होते हैं जो दोनों को दरवाजे से छोड़ कर चले जाते हैं। इसके बाद दूल्हा आराम से बैठ जाता है और दुल्हन अपनी मेकअप उतारने के लिए शीशे के आगे खड़ी हो जाती है। फिर आता है वीडियो का बेस्ट पार्ट क्योंकि दुल्हन मेकअप उतारने के बाद पूरी तरह से बदल जाती है। दरअसल दुल्हन ने शादी के दौरान विग लगाई होती है और वो जैसे विग उतारती है दूल्हा उसे देखकर डर जाता है। इतना ही नहीं वीडियो में उसके दांत भी टूटे हुए नजर आ रहे हैं। जबकि वीडियो की शुरुआत में दुल्हन के बाल काफी लंबे और दांत सही सलामत नजर आते हैं। दूल्हा ये सब देखकर दंग हो जाता है और इसलिए बेहोश हो जाता है। इस वीडियो को वेडिंग कपल पेज नाम से इंस्टाग्राम पेज ने पोस्ट किया है जो लोगों को काफी गुदगुदा रहा है।

पहले भी हुआ था ऐसा ही एक वीडियो वायरल, देखे वीडियो 👇

https://www.instagram.com/reel/Cgj5kDnjX9C/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में दूल्हा स्टेज पर बेहोश होते-होते बचता है। दरअसल दूल्हा जैसे ही दुल्हन को देखता है उसे दुल्हन इतनी खूबसूरत लगती है कि वो बेहोश होने लग जाता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 15 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। लोगों को दूल्हे का यह रिएक्शन बहुत मजेदार लगा था। (कर्नाटक में मरने के बाद भी कराई जाती है शादी)

देखें वायरल वीडियो 👇
https://www.instagram.com/reel/CRQnn_QHN_g/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

लोगों को यह शादी का अजब-गजब वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। आपको यह वीडियो कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। साभार एचजे।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने