प्रेम प्रसंग में विवाहिता की हत्या,शव सरयू नदी के किनारे मिला,13 मई को हुई थी शादी

प्रेम प्रसंग में विवाहिता की हत्या,शव सरयू नदी के किनारे मिला,13 मई को हुई थी शादी

आजमगढ़ । जनपद के कप्तानगंज इलाके में प्रेम प्रसंग में विवाहिता की हत्या कर दी गई। शव शुक्रवार की सुबह सरयू नदी के किनारे मिला। एक सप्ताह पहले ही विवाहिता मायके आई थी। उसकी 2 शादियां टूट गईं थीं। तीसरी शादी मई में की गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस एक ग्रामीण को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव निवासी 22 वर्षीय प्रियंका पुत्री रामपति की लाश सरयू किनारे मिली। सूचना मिलते ही ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सिदार्थ, सीओ बुढ़नपुर सिदार्थ तोमर, फोरेंसिक टीम टीम प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। उपजिलाधिकारी बुढ़नपुर नवीन प्रसाद ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

प्रियंका, फाइल फोटो

रात से ही घर से गायब थी विवाहिता

प्रियंका घर से रात में ही गायब हो गई। सुबह उसकी लाश पाई गई। उसके शरीर पर जींस का एक पैंट और शर्ट पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होंठ पर कटे का निशान पाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। प्रियंका दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर की थी।

13 मई को हुई थी शादी

प्रियंका की शादी 13 मई को इसी साल अम्बेडकर नगर के आदमपुर गांव के युवक से हुई थी। एक सप्ताह पूर्व विदा होकर ससुराल से मायके लखनपुरा आई हुई थी। प्रियंका की शादी इससे पूर्व भी दो जगह और हुई थी। यहां से उसकी शादी टूट गई थी। उसकी यह तीसरी शादी थी।

पिता बोला-बेटी की हत्या की गई

पिता रामपति ने बताया गुरुवार की रात उनकी बेटी खाना खाकर सोने गई थी। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। परिवार उसे तलाश रहा था। पिता ने बताया कि कि मेरी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिदार्थ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। अभी तक परिजनों के तरफ से कोई तहरीर नही मिली है। परिजनों को कप्तानगंज थाने पर बुलाया गया है।

पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी पूछताछ के लिए कप्तानगंज पुलिस मादेपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को थाने ले गई है।

कुछ लोगों से होती थी विवाहिता की मुलाकात

प्रियंका की दो शादियां चाल-चलन ठीक न होने के आरोप के कारण टूट गईं थीं। 2020 में एक ही वर्ष में आज़मगढ़ जिले में दो जगह शादी हुईं थी। दोनों शादियां कुछ ही महीने में टूट गई थी। गुरुवार की रात प्रियंका के भाई मुकेश की तबीयत खराब थी। परिजन खाना लेट से खाकर सो गए थे। रात में अचानक प्रियंका लापता हो गई। सुबह लोग नदी के किनारे टहलने निकले तो लाश देखी। लोगों ने बताया कि प्रियंका कुछ लोगों से मिलती-जुलती रहती थी। साभार डीबी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने