आजमगढ़ । दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।। महिला अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी। महिला की मौत की सूचना मिलने पर घर पर कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
सविता देवी के रूप में हुई पहचान
जीयनपुर थाने की पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान सविता देवी पत्नी (43 ) बगेंदू पासवान के रूप में हुई। मृतक महिला अपने भाई सुरेन्द्र को राखी बांधने के लिए भाई के घर जा रही थी। रास्ते में ही चुनहवा से आगे बढ़ते ही विपरीत दिशा से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में घायल विनोद और बच्ची देवी गंभीर रुप से घायल हो गए जिसे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए भेजा। मृतका सविता देवी के 4 बच्चे हैं जिनमें सबसे बड़ा अमित (15), रंजना (13) राजन (10) है। मृतका के पति मजदूरी कर घर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। साभार डीबी।
![]() |
रोते बिलखते परिजन |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें