पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली:एसडीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को किया सम्मानित

पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली:एसडीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को किया सम्मानित

गाजीपुर । आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत शुक्रवार को सैदपुर में राष्ट्रभक्ति से प्रेरित कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिससे सैदपुर के लोग देशभक्ति की भावना से सराबोर नजर आए। पहला कार्यक्रम नगर पंचायत कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों का सम्मान का रहा। दूसरा कार्यक्रम सैदपुर पुलिस द्वारा विशाल तिरंगा बाइक रैली निकाली गई और तीसरा कार्यक्रम सैदपुर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नगर के दुकानदारों में राष्ट्रध्वज वितरण का रहा।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों का सम्मान
सैदपुर नगर पंचायत के सभागार में शुक्रवार की दोपहर को उप जिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को सम्मानित किया गया। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आत्माराम पांडे, अंतू प्रसाद जायसवाल, कामता प्रसाद श्रीवास्तव, रामजी पांडे और छोटे लाल सेठ आदि के परिजनों को माल्यार्पण कर ,अंग वस्त्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी आशुतोष मिश्र भी मौजूद रहे।

पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली
पुलिस क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण की अध्यक्षता में सैदपुर और खानपुर किस संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। जो सैदपुर कोतवाली से नगर के मुख्य बाजार होकर, सैदपुर और खानपुर के दर्जनों गांव में भ्रमण कर खानपुर थाने पर पहुंची। जहां मौजूद ग्राम वासियों ने बाइक रैली में शामिल पुलिसकर्मियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। नगर में तिरंगा बाइक रैली के गुजरते समय, लोग अपनी छतों से पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा करते रहे। रैली में सैदपुर थाना अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह और खानपुर थाना अध्यक्ष संजय मिश्र थाने की पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।

व्यापार मंडल ने बांटा मुफ्त तिरंगा
सैदपुर उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत ठेले पर सैकड़ों राष्ट्रध्वज रखकर, उसे नगर के व्यापारियों में मुफ्त वितरित किया। मुफ्त राष्ट्रध्वज वितरण का यह कार्यक्रम नगर के हरी चौराहे से उत्तर बाजार, तहसील क्षेत्र और नई सड़क क्षेत्र में चला। जिसके माध्यम से सैकड़ों दुकानदारों को राष्ट्रध्वज का मुफ्त वितरण किया गया। अभियान में अविनाश बरनवाल, विकास बरनवाल, मनोज चौरसिया, सभासद बृजेश जयसवाल, आशु दुबे, बसंत सेठ, अर्जुन पासी, देवेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।

पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने