इंदौर। आईटी सिटी इंदौर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां किन्नर से प्रेम संबंध में एक प्रेमी ने दूसरे प्रेमी की हत्या कर दी। किन्नर को दो युवक पसंद करते थे।
दोनों युवकों का किन्नर से प्रेम संबंध चल रहा था। किन्नर के एक प्रेमी ने दूसरे प्रेमी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। उसके बाद चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
दरसअल इंदौर के द्वारका पूरी थाना क्षेत्र के आस्था पैलेस में किन्नर कल्पना के प्रेमी अभिषेक को पहले प्रेमी बंटी यादव और गोपाल ने शुक्रवार को चाकू मारकर घायल कर दिया था। शुक्रवार शाम अभिषेक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मामल में द्वारकापुरी थाना प्रभारी ने बताया कि पहले आरोपी बंटी यादव कल्पना किन्नर के साथ रहता था। उसके बाद मृतक अभिषेख कल्पना किन्नर के साथ रहने लगा था। यह बात बंटी यादव को पसंद नहीं आ रहा था। उसके बाद बंटी यादव और गोपाल ने शुक्रवार दोपहर अभिषेख पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। अभिषेख की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस दोनों आरोपीयो पर हत्या का मामला दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साभार एलआर।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें