प्रयागराज से जौनपुर पढ़ने आ रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

प्रयागराज से जौनपुर पढ़ने आ रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के सीमा से सटे सराय ममरेज थाना के एक गांव से जंघई कॉलेज जौनपुर पढ़ने आ रही एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। घटना के चार दिन बाद सोशल मीडिया पर खबर फैलने के बाद दबाव में आयी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है।

प्रयागराज जनपद के सराय ममरेज थाना के एक गांव की छात्रा 18 अगस्त को जंघई जौनपुर के एक कॉलेज में पढ़ने आ रही थी। आरोप है कि सराय ममरेज के चौका मोड़ के पास बोलेरो से पहुंचे दो लोगों ने उसे जबरन उठा लिया। इस दौरान नशीला पदार्थ सुंघा कर उसे कही दूर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एक दिन तक परिवार के लोगों को नहीं बताया।

हालांकि बाद में उसने पति को घटना की जानकारी दी तो पति सराय ममरेज थाना की जंघई चौकी पर पहुंच प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसके बाद सोमवार को उसकी खबर सोशल मीडिया पर चलने लगी तो पुलिस हरकत में आयी। छात्रा की तहरीर पर एक नामजद एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा का मेडिकल भी कराया गया है। साभार आरबी।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने