नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली इंसानियत और रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक हैवान ने 8 साल की बच्ची की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी की उस बच्ची ने कुछ देख लिया।
दरअसल, एक युवक ने एक 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उस बच्ची ने गलती से कुछ देख लिया जिससे युवक का बड़ा राज खुल सकता था।
मुखबिर ने दी आरोपी की सूचना
मिली जानकारी के अनुसार हैवानियत की हद को पार करने वाली ये खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 18 अगस्त को बच्ची की लाश मिली। बच्ची की लाश देखकर पुलिस को हत्यारे पर शक हुआ। बच्ची की मां से भी लगातार पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने एक मुखबिर को इस काम में लगा दिया। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि रिजवान नाम का एक व्यक्ति जो पेशे से कसाई है, बच्ची के घर आया-जाया करता था। पुलिस ने रिजवान की तलाशी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने रिजवान को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पहले तो आरोपी ने अपना गुनाह मानने से साफ़ इंकार कर दिया। फिर बाद में पुलिस की सख्ती को देखते हुए आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया।
आरोपी और मां को संदिग्ध हालत में देख लिया था
बताया जा रहा है कि आरोपी रिजवान पुलिस को बताया कि बच्ची की मां के साथ उसके अवैध संबंध थे। आगे आरोपी ने बताया कि वह रोज बच्ची की मां के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसके घर जाया करता था। एक दिन बच्ची ने आरोपी को अपनी मां के साथ संदिग्ध हालत में देख लिया। इसके बाद आरोपी को लगा कि अब उसके सभी राज से पर्दा उठ जाएगा। बच्ची ने जब आरोपी और मां को संदिग्ध हालत में देख लिया तो आरोपी ने उसे मारने का प्लान बनाया। 3 अगस्त की रात उसने नशे में बच्ची को उसके घर से उठा लिया। उस हैवान ने पुलिस को बताया कि उसने पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी और लाश को यमुना खादर के उस सुनसान जगह पर फेंक दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रिजवान की उम्र 35-36 वर्ष है। बच्ची ने जब अपनी मां के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में देखा तो बच्ची की मां भी घबरा गई। दोनों को लगा कि बच्ची का उन्हें उस अवस्था में देख लेने से बड़ा खतरा पैदा हो गया। दोनों सोचने लगे कि आखिर कैसे उनके राज से पर्दा नहीं उठे। बच्ची की मां भी इसे लेकर बहुत चिंतित थी। बताया गया कि बच्ची को मारने के प्लान में मां का कोई हाथ नहीं है। साभार आईबीसी २४.
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें