आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को सरायख्वाजा पुलिस ने रिवाल्वर,कारतूस व बलैनो के साथ किया गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को सरायख्वाजा पुलिस ने रिवाल्वर,कारतूस व बलैनो के साथ किया गिरफ्तार

जौनपुर । अजय साहनी, वारिष्ठ पुलिस अधिक्षक जनपद जौनपुर  द्वारा जनपद मे अपराध की रोक थाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर जौनपुर के पर्वेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम  उ0नि0 श्री देवेन्द्र कुमार दूबे मय हमराह के द्वारा अभियुक्त राजेश कुमार यादव उर्फ बबलू पुत्र स्व0 हजारी लाल यादव निवासी बैजारामपुर  थाना सराय़ख्वाजा जौनपुर द्वारा दारु के नशे में अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा था

कि आस पास के पड़ोसी व दूकानदार वाले व राहगीर डरे सहमे व भयभीत हो गये थे कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को मय एक रिवाल्वर 32 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 04 खोखा कारतूस मय कार बलैनो सहित बैजाराम पुर बाजार से दिनांक 22.08.2022 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 259/22 धारा 27/30  आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर व वाहन उपरोक्त को 207 mv act मे सीज किया गया व  अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष्य भेजा गया।

अभियुक्ता का विवरण-
1. राजेश कुमार यादव उर्फ बबलू पुत्र स्व0 हजारी लाल यादव निवासी बैजापुर थाना सराय़ख्वाजा जौनपुर।

बरामदगी का विवरण-
1. एक रिवाल्वर 32 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 04 खोखा कारतूस,एक बलैनो कार।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0श्री देवेन्द्र कुमार दूबे चौकी शिकारपुर  थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2.हे0का0 सुजीत कुमार मौर्य   थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
3.का0 कृष्ण कुमार, का0 आनन्द सागर  थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

पकड़ा गया आरोपी 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने