गन्ने के खेत में लापता किशोरी का शव मिलने से मचा सनसनी,पुलिस छानबीन में जुटी

गन्ने के खेत में लापता किशोरी का शव मिलने से मचा सनसनी,पुलिस छानबीन में जुटी

आजमगढ़। गन्ने के खेत में एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मांगुरगढ़ गांव में गन्ने के खेत में शुक्रवार की सुबह एक किशोरी का शव मिला। मृतका की पहचान सेल्हरापट्टी गांव निवासी मुन्नी निषाद पुत्री पृथ्वीपाल निषाद के रूप में की गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई थी।

सेल्हरा पट्टी गांव निवासी पृथ्वीपाल निषाद की 17 वर्षीया पुत्री मुन्नी गुरुवार की शाम से ही गायब थी। परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार की शाम तीन बजे घर से गोबर लेकर खेत में फेंकने के लिए गई थी। जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश करना शुरू कर दिया। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो वह लोग थाने पर मुन्नी के गायब होने की शिकायत लेकर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें सुबह तक इंतजार कर आने के लिए कह कर लौटा दिया। लेकिन वह लोग पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। शुक्रवार की सुबह एक गन्ने के खेत के बाहर लोगों ने चप्पल और खून गिरा हुआ देखा। इसके बाद गन्ने के खेत में उसकी तलाश की गई। लेकिन वह नहीं मिली। लेकिन दूसरे गन्ने के खेत में उसकी लाश मिली। मुन्नी का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी जांच पड़ताल में जुट गई। मौके पर एसपी ग्रामीण सिद्घार्थ भी पहुंच गए थे।

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते हुए एसपी

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने