मथुरा । पति ने पत्नी का मर्डर कर शव को घर से 200 मीटर दूर पड़ोसी के खेत में 4 फीट गड्ढा खोदकर गाड़ दिया।गाड़ने से पहले शव के हाथ-पैर रस्सी और मुंह को भी कपड़े से बांध दिया। झूठी कहानी बनाई कि वह किसी के साथ भाग गई। मामला भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके का आज सुबह साढ़े 10 बजे का है।
SHO विनोद मीणा ने बताया कि पिंटू (26) की 5 साल पहले मथुरा निवासी कृष्णा के साथ शादी हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी। आज सुबह 6 बजे वह उठा और पत्नी की तलाशी का नाटक किया। इसके बाद बड़े भाई हिम्मत और भाभी नीरू को कॉल किया। बताया- कृष्णा सोमवार रात को घर में भी, लेकिन सुबह से गायब है। 7 बजे के करीब साले राकेश को कॉल कर कृष्णा के लापता होने की बात कही।
भाई-भाभी चिकसाना पहुंचे। भाभी को देवर पर शक हुआ तो लोगों के साथ आस-पास के इलाके में कृष्णा की तलाश शुरू की। इस दौरान खेत में गए तो वहां गड्ढा खोदने के निशान नजर आए। पुलिस के पहुंचने पर वहां से मिट्टी हटाई तो कृष्णा की लाश निकली।
हाथ-पैर रस्सी और मुंह पर बंधा था कपड़ा
SHO विनोद मीणा ने बताया कि कृष्णा की डेड बॉडी जब निकाली गई तो उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। गले में रस्सी कसी हुई थी और मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पिंटू का किसी से अफेयर चल रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी इसका पूरा खुलासा नहीं किया है। जिस खेत में कृष्णा के शव को दफनाया गया वह खेत पिंटू के पड़ोसी का है।
5 साल पहले हुई थी शादी, कोई संतान नहीं थी
आरोपी पिंटू और उसके भाई हिम्मत की शादी 5 साल पहले मथुरा निवासी मोहकम सिंह की दो बेटियों से हुई थी। पिंटू की शादी कृष्णा से हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। जबकि बड़े भाई हिम्मत और भाभी नीरू के दो बच्चे थे। 10 दिन पहले कृष्णा अपने पीहर मथुरा भी गई थी। दो दिन पहले ही पिंटू उसे लेकर चिकसाना लौटा था।
झगड़े की बात नहीं आई सामने
कृष्णा के भाई राकेश ने बताया कि जीजा पिंटू का उनके पास कॉल आया था। पिंटू से कभी शिकायत नहीं थी। उसकी दोनों बहनें खुश थीं। कृष्णा को कोई संतान नहीं थी, लेकिन पति-पत्नी में झगड़े की बात कभी सामने नहीं आई थी। हाल ही में कृष्णा मथुरा आई तब भी उसने कुछ खास नहीं बताया था। साभार जेटीवी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें