जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली,चाचा की मौत, आरोपी युवक फरार

जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली,चाचा की मौत, आरोपी युवक फरार

आजमगढ़ । अहिरौला थाना क्षेत्र के अरूषा गांव में जमीनी विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। जमीनी विवाद के चलते भतीजे अमरजीत (22) ने अपने चाचा मुन्ना (36) पर तमंचे से फायर कर दिया। हमले में चाचा की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अमरजीत मौके से फरार हो गया।

जमीनी को लेकर चल रहा था विवाद

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों तरफ से जमीनी विवाद को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मुन्ना यादव पुत्र अदरी यादव 6 भाईयों में पांचवे नंबर पर था। मुन्ना का अपने भाईयों से विवाद चल रहा था। इस कारण दोनों परिवारों मे

आए दिन कहा सुनी होती थी। मृतक मुन्ना का भतीजा अमरजीत काफी मनबढ़ था। एक वर्ष पहले अमरजीत ने मुन्ना की बेटी की पिटाई की थी, जिस कारण वह कोमा में चली गई थी। आज मुन्ना की पत्नी अपने बच्चे को डाट रही थी। अमरजीत की मां ने सोचा की हमारे बच्चे को गाली दे रही है। इसके बाद अमरजीत की मां ने भी गाली देना शुरू कर दिया। दोनों तरफ से गाली-गलौच हो रही थी की इसी बीच अमरजीत घर में रखा तमंचा उठा लाया और अपने चाचा पर फायर कर दिया।

गुस्साए भतीजे ने चाचा को तमंचे से दो गोली मार दी। एक गोली सीने में लगी। चाचा जान बचाने के लिए कुछ दूर दौड़ा भी पर लड़खड़ाकर गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी मिलते ही आस-पास के भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। वहीं इस बारे में पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

SP ग्रामीण बोले- गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन

एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया। जिससे आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके। मामले में थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साभार डीबी।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने