जौनपुर । अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 08.09.2022 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 244/2022 धारा 147/307 भादवि, जिसमें ग्राम बडागाव के कुछ लोगो द्वारा बच्चा चोर की अफवाह में दो व्यक्तियों को मारपीट कर अधमरा कर दिया गया था । उपरोक्त अभियोग के एक अन्य वांछित अभियुक्त पंकज पुत्र राजमन निवासी बड़ागांव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को आज दिनांक 14.09.2022 को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया । शेष अभियुक्तगण यथाशीघ्र गिरफ्तारी का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.पंकज पुत्र राजमन निवासी बड़ागांव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 244/2022 धारा 147/307 भादवि थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.उ0नि0 श्री प्रभुनाथ यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.हे0का0 गोवर्धन प्रसाद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
3.का0 शरद वैश्य थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
4.का0 दुर्गेश कुमार थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
![]() |
पकड़ा गया आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें