गाजीपुर । जिले के जंगीपुर विधानसभा में जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। यह यात्रा फकीरा मस्जिद से प्रारंभ होकर जंगीपुर मंडी तक निकाली गई। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि देश की मोदी सरकार की नीतियों से चंद अमीरों को ही लाभ मिल रहा है। जबकि मध्यम वर्गीय और गरीब चाहे वो व्यापारी हो, रोजगार वाला या फिर देश का किसान हो सभी परेशान हैं। मंहगाई चरम पर है और सरकार में भ्रष्टाचार भी चरम पर है। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन हर जगह किया जा रहा है।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता महबूब निशा ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के चलते आज धर्म, मजहब और जातिवाद की समस्या चरम पर है। लोग एक दूसरे पर अविश्वास ज्यादा कर रहे हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी के सांसद और हर दिल अजीज राहुल गांधी के नेतृत्व में देश भर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जिसके क्रम में ये यात्रा जंगीपुर में निकाल कर लोगों से जनसंपर्क किया गया और जनता के दुख दर्द को समझते हुए कांग्रेस की नीतियों को भी बताया गया।
भारत जोड़ो यात्रा में ये लोग रहे मौजूद
इस यात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष मार्कंडेय सिंह, राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडे, अजय श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, सतीश उपाध्याय, आशुतोष गुप्ता, चंमभीत राम, जंघई सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, विभूति राम, उमाशंकर सिंह, ओमप्रकाश राजभर, जनार्दन राम, अरुण गुप्ता, सुमन चौबे, संजय सिंह, सैफ अली, शकीला बानो, जखीरा, मुस्ताक अली आदि लोग मौजूद रहे। साभार डीबी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें