जिले के होनहार युवा निशांत उपाध्याय ने यूपी पीसीएस 2021 में चौथा स्थान किया हासिल

जिले के होनहार युवा निशांत उपाध्याय ने यूपी पीसीएस 2021 में चौथा स्थान किया हासिल

जौनपुर। यूपी पीसीएस 2021 में जिले के युवा निशांत उपाध्याय ने चौथा स्थान हासिल किया। उन्हें यह सफलता छठें प्रयास में मिली। वह खरका कॉलोनी निवासी चिकित्सक प्रदीप कुमार उपाध्याय के पुत्र हैं।

जानकारी पर परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
निशांत उपाध्याय ने प्रारंभिक शिक्षा रिजवी लर्नर्स एकेडमी से की। इसके बाद 2015 में पश्चिम बंगाल के एनआईटी दुर्गापुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। फिर यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली चले गए। वर्ष 2020 की पीसीएस के साक्षात्कार में भी शामिल हुए। वह तीन बार आईएएस की मेंस परीक्षा दे चुके हैं। उनकी मां शशिकला उपाध्याय गृहिणी तो बड़ी बहन शालिनी चिकित्सक हैं।
धैर्य के साथ अध्ययन और ठोस रणनीति से मिली सफलता
निशांत ने सफलता का राज धैर्य और अनुशासन को बताया। कहा कि शुरू से ही प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य रहा है। जब भी परीक्षा देने जाता था तो यहीं दिमाग में था कि रैंक तो अच्छा आएगा। आईएएस की भी परीक्षा दे रहे हैं, उम्मीद है कि सफलता जरूर मिलेगी। कहा कि सफलता के लिए ठोस रणनीति बनाकर तैयारी करने की जरूरत है। इसके लिए रोजाना आठ घंटे पढ़ाई करते रहे हैं। गरीबों की सेवा करने के उद्देश्य से सिविल सेवा को चुना। साभार ए. यू।

निशांत उपाध्याय, फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने