जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में सोमवार की शाम दो पक्षों में हुए विवाद में लाइसेंसी पिस्टल से निकली गोली लाइसेंस धारी के हाथ में जा लगी। गोली दाहिने हाथ की हथेली को पार कर गई। घायल को बक्शा नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल लाया गया जहां बेहतर उपचार हेतु जिला
अस्पताल भेज दिया गया। उक्त गांव निवासी 30 वर्षीय मंगल सिंह एवं पड़ोसी रामधनी मौर्या के बीच रास्ते का जमीनी विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों में कई बार तू-तू में-मैं हो चुकी है। शाम को पुनः दोनों पक्षों में विवाद हुआ तो मंगल सिंह अपना लाइसेंसी पिस्टल निकाल लिए। छीना झपटी में रिवाल्वर से निकली गोली मंगल के हाथ की गदोरी को पार कर गई। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि गोली खुद के लाइसेंसी पिस्टल से निकली है। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। साभार एसएच।![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें