जौनपुर। बदलापुर पुलिस द्वारा धारा 363/354 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर व प्र0नि0 बदलापुर जौनपुर के पर्यवेक्षण में उ0नि0 अनिल कुमार मय हमराह का0 छट्ठू यादव के द्वारा मु0अ0सं0 280/22 धारा 363/354 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त अभिषेक तिवारी पुत्र राजेश तिवारी नि0 सियरावासी थाना खुटहन जनपद जौनपुर को मुखबीर की सूचना पर थाना बदलापुर क्षेत्र अंतगर्त बटाऊबीर चौराहे से आज दिनांक 23.10.2022 गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.अभिषेक तिवारी पुत्र राजेश तिवारी नि0 सियरावासी थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 अनिल कुमार चौकी प्रभारी घनश्यामपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर ।
2.का0 छट्ठू यादव थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
![]() |
पकड़ा गया आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें