शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ । जनपद पुलिस ने शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मेंहनगर थाने में पीड़िता ने शिकायती पत्र दिया था। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया कि औझौली घाट का रहने वाला अनिल राजभर शादी करने का झांसा देकर उसकी बेटी को अपने साथ ले गया। उसके साथ कई बार रेप किया।

साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसमें अनिल का दोस्त बल्लू भी शामिल है, जो गुजरात मे रहता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने इस मुकदमे में धारा 376 भादवि और पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की।

सोफीगंज तिराहे से आरोपी गिरफ्तार
सब इंस्पेक्टर सुभाष तिवारी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। घटना में शामिल अभियुक्त विनोद उर्फ बल्लू को सोफीगंज तिराहे से हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है, जहां से जेल रवाना किया जाएगा। साभार डीबी।

पकड़ा गया आरोपी 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने