दरोगा पर नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म करने का लगाया आरोप,पीड़िता ने मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग से लगाई गुहार

दरोगा पर नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म करने का लगाया आरोप,पीड़िता ने मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग से लगाई गुहार

एटा । जिले में तैनात एक दरोगा पर नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर शिकायत मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजी है।

उसका कहना है कि बरामदगी के बाद दरोगा ने उसे एक रात अपने कमरे पर रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया।

शहर के एक मोहल्ले से 25 मई को एक किशोरी को तीन युवक अपने साथ ले गए थे। किशोरी के परिजनों ने अगले दिन मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोप है कि 13 दिन तक किशोरी को किसी गांव में ले जाकर रखा गया। वहां दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।

आरोप है कि विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक (दरोगा) ने बरामदगी के बाद उसे अपने कमरे में ही रोक लिया। रात में उसे वहां रखा। आरोप है कि दरोगा ने किशोरी को उसके पिता व भाई को मुकदमे फंसाने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना और धमकी से किशोरी इतना सहम गई कि किसी से इसका जिक्र तक नहीं किया।

परिजनों के अनुसार 14 अक्तूबर को किशोरी ने यह बात अपनी मां को बताई। इस पर परिजन सन्न रह गए। पिता ने मुख्यमंत्री सहित राष्ट्रीय महिला आयोग, राज्य महिला आयोग और डीजीपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी कहा कि विवेचक की भूमिका पहले से ही संदिग्ध थी।

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपियों से सांठगांठ कर दरोगा सभी के नाम निकालना चाह रहे थे। किशोरी के बयान बदल दिए, हम लोगों के बयान नहीं लिख रहे। मजबूर होकर पीड़ित पक्ष ने कुछ दिन पहले ही डीआईजी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद दरोगा को विवेचना से हटा दिया गया।

सीओ सिटी राज कुमार ने बताया कि किशोरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अभी इस तरह का कोई शिकायती पत्र या पीड़िता आकर नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो निष्पक्षता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। साभार ए. यू।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने