संदिग्घ परिस्थितियों में पोल्टी फॉर्म संचालक की मौत,1700 चूजे भी मृत पाए गए

संदिग्घ परिस्थितियों में पोल्टी फॉर्म संचालक की मौत,1700 चूजे भी मृत पाए गए

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना के बिझवार सागर में सोमवार की एक पोल्ट्री फार्म संचालक की अबूझ हाल में मौत हो गई। फार्म में 1700 चूजे भी मृत पाए गए। दवाओं की फागिंग को मौत कारण बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम से ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा।

बिझवार सागर गांव निवासी प्रदीप निषाद के घर से करीब 300 मीटर की दूर पर पोल्ट्री फार्म है, जिसे उनका बेटा मनीष चलाता था। सोमवार की रात में मनीष (22) भोजन करने के बाद फार्म पर सोने गया था। बताया जाता है कि वहां उसने सोने से पहले दवा का छिड़काव किया और भट्ठी चालू कर दी। सुबह गांव का एक व्यक्ति पहुंचा तो उसने खिड़की से देखा कि मनीष औंधे मुंह तख्त से नीचे गिरा है। उसके शोर मचाने पर मनीष की मां व गांव के लोग पहुंच गए। अंदर से सिटकिनी बंद थी।
पोल्ट्री फार्म की जाली को काटकर कुछ लोग अंदर गए और सिटकनी खोली। मनीष को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। केराकत सीओ गौरव शर्मा व गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह अपने मां-बाप का इकलौता लड़का था। मां का रोते हुए बुरा हाल है।
पिता रहते हैं विदेश में
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिझवार सागर में मनीष की मौत से पूरा गांव सदमे में है। मनीष की दो बहनें सोनी व मोनी है। जिसमें एक बहन की शादी हो चुकी है तो एक बहन व मनीष की अभी शादी नहीं हुई थी। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। पिता प्रदीप सऊदी अरब में नौकरी करते करते हैं। पशु चिकित्साधिकारी देवकली डॉ. अजय यादव ने बताया कि मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। चूजों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, उसके बाद ही कारण का पता चल पाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। साभार ए. यू।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने